{"_id":"6a93185b8fe240feae073bca","slug":"announcement-to-launch-a-protest-wearing-black-armbands-starting-september-1st-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-143672-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एक सितंबर से काला फीता बांधकर आंदोलन शुरू करने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एक सितंबर से काला फीता बांधकर आंदोलन शुरू करने का एलान
Sat, 29 Aug 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। संगठन एक सितंबर से काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेगा।
आंदोलन से पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। प्रमुख मांगों में एमएसीपी में पदोन्नत पद का वेतनमान देना शामिल है। स्वास्थ्य उपकेंद्रों में 391 स्थगित फार्मासिस्ट पदों को क्रियाशील करने की मांग है।
फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन-2015 लागू करने की भी मांग की गई है। चिकित्सक की अनुपस्थिति में फार्मासिस्टों को कार्य करने के अधिकार देने की मांग भी है। प्रदेश महामंत्री सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि 1562 फार्मासिस्ट पदों को घटाकर 963 कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने पदोन्नति के सीमित अवसरों पर चिंता जताई। उन्होंने चारधाम यात्रा ड्यूटी के लंबित देयकों के भुगतान की भी मांग की।
यहां जिला मंत्री रोशन लाल विश्वकर्मा, संप्रेक्षक तान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।