{"_id":"6a9317d7d0ab65b88803de69","slug":"tj-road-reopened-after-nearly-50-hours-debris-is-falling-as-soon-as-it-rains-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-143688-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: करीब 50 घंटे बाद टीजे रोड खुली, बारिश होते ही गिर रहा है मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: करीब 50 घंटे बाद टीजे रोड खुली, बारिश होते ही गिर रहा है मलबा
Sat, 29 Aug 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। टीजे रोड पर चरण मंदिर के पास डेंजर जोन किमी 14 और 15 के बीच गिरे भारी मलबे को देर शाम हटा कर यातायात सुचारु कर दिया गया है। यह मार्ग 50 घंटे से अधिक समय तक मार्ग बंद रहा। बारिश होते ही मलबा आने से कार्य में बाधा आती रही। लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी और पोकलेन से जुटी रहीं।
लोक निर्माण विभाग के एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि बृहस्पतिवार की भारी बारिश में टीजे रोड के उक्त हिस्से में भारी मलबा आ गया था। मलबा हटाने के लिए विभाग की टीम लगाई गई। भारी मलबा गिरा होने और रुक-रुक कर बारिश आते ही फिर मलबा आ रहा है। शुक्रवार को भी दिन भर मार्ग बंद रहा। शनिवार की सुबह से एक बार फिर मलबा हटाने का कार्य शुरू हुआ। शाम करीब पौने पांच बजे मलबा हटाकर यातायात सुचारू हो सका। अभी भी बारिश आते ही मलबा गिर रहा है। विभागीय टीम मौके पर तैनात की गई है। इधर, मार्ग खुलने से चूका क्षेत्र का टनकपुर से सड़क संपर्क बहाल हो गया है।