फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lemon orchards will flourish on 27 hectares of land

Pithoragarh News: 27 हेक्टेयर भूमि पर लहलहाएंगे नींबू के बाग

Sat, 29 Aug 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 29 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lemon orchards will flourish on 27 hectares of land
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासंखड में बंजर भूमि को फिर से आबाद करने किसानों को सशक्त बनाने की पहल शुरू हुई है। विकासखंड के चौपाता, पाली और न्वाली में 27 हेक्टेयर बंजर भूमि पर नींबू के बाग लहलहाएंगे। नींबू का उत्पादन कर किसान अपनी आजीविका दोगुनी कर सकेंगे। यह संभव होगा उद्यान विभाग के सहयोग से जायका परियोजना के तहत।
विज्ञापन

कनालीछीना के चौपाता, पाली, न्वाली में जायका परियोजना के तहत नींबू के बाग स्थापित करने के लिए उद्यान विभाग किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर पौध उपलब्ध कराएगा। उन्नत किस्म के यह पौधे सिर्फ चार साल में फल देंगे। परियोजना के तहत 120 किसानों का चयन किया गया है। इन किसानों की बंजर भूमि पर 11,000 नींबू के पौधों का रोपण होगा। उद्यान विभाग के मुताबिक, इन किसानों ने बंदरों, लंगूरों और अन्य वन्यजीवों के नुकसान से खेती करना छोड़ा है। ऐसे में इनकी भूमि बंजर रह गई है जिसमें अब वे नींबू का उत्पादन करेंगे।
विज्ञापन

------
वन्य जीव नींबू को नहीं पहुंचाते नुकसान
आम तौर पर बंदर, लंगूर नींबू को नुकसान नहीं पहुंचाते। इन वन्यजीवों को इसका स्वाद पसंद नहीं है और पेड़ में कांटे होने से इनका फलों तक पहुंचना भी असंभव होता है। ऐसे में बंजर भूमि पर नींबू का उत्पादन किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
कनालीछीना में नींबू के पौधों के रोपण का कार्य 70 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। मानसून सीजन में ही सभी पौधों का रोपण किया जाना है। यह योजना किसानों के रोजगार का बेहतर जरिया ब नेगी। -अभिनव कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article