{"_id":"668511480e3e13144c0df523","slug":"road-closed-due-to-heavy-landslide-on-tanakpur-tawaghat-nh-in-pithoragarh-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश का कहर: टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर हुआ भारी भूस्खलन, SSB के जवान ने भागकर बचाई जान; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश का कहर: टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर हुआ भारी भूस्खलन, SSB के जवान ने भागकर बचाई जान; मची अफरा-तफरी
Wed, 03 Jul 2024 02:22 PM IST
हीरा मेहरा
शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:22 PM IST
सार
टनकपुर तवाघाट एनएच पर बुधवार को भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से सड़क बंद होने गई है। जिससे दारमा, व्यास और चौदास घाटी का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन
टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर हुआ भारी भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टनकपुर तवाघाट एनएच में बुधवार सुबह लगभग 8.30 बजे धारचूला से 16 किलोमीटर दूर राउती पुल के पास भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से विशालकाय चट्टान टूटकर काली नदी में समा गई। इस दौरान धूल वातावरण में छा गई। वहां अफरा तफरी के बीच लोगों ने भागकर जान बचाई। लोगों और एसएसबी जवानों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
भारत के राउती पुल के ठीक सामने काली नदी पार नेपाल का खाती गांव है। जिस स्थान पर चट्टान टूटी वहां पर मंगलवार को भी भारी भूस्खलन हुआ था। पहाड़ी गिरने का वीडियो बनाने वाले एसएसबी के जवान हेड कांस्टेबल रवि शंकर ने बताया कि विशालकाय बोल्डर टूटकर काली नदी के बीच में गिर गया। जिस स्थान पर चट्टान गिरी उससे कुछ मीटर नीचे झूलापुल था। यदि चट्टान कुछ नीचे गिरती तो झूलापुल क्षतिग्रस्त हो सकता था।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Rudrapur Protest: भारी बारिश के बीच कांग्रेसियों ने दिया धरना, निलंबित SHO पर एफआईआर की मांग; जानें मामला
विज्ञापन
11वी वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के एसी संदीप केशरी ने बताया की राउती पोस्ट में छह पुरुष और चार महिला जवान तैनात रहती है। फिलहाल कोई नुकसान की सूचना नही है।
हिलवेज कंपनी के सीनियर मैनेजर त्रिलोक सिंह दानू ने बताया की राउती पुल के पास मंगलवार को सड़क बंद था और बुधवार सुबह भी भारी भूस्खलन होने से सड़क बंद ही रहा। बुधवार सुबह से ही दोबाट और राउती पुल के पास लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है। जिसके कारण सड़क खोलने में दिक्कतें हो रही है। सड़क खुलने में अभी दो दिन का समय लगने की उम्मीद जताई जा रही है। धारचूला में मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार सुबह तक रुक रुककर हो रही बारिश से लोग परेशान है। सड़क बंद होने से ग्रामीण धारचूला आने में चार से पांच किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन