{"_id":"59f767f84f1c1b86698b880e","slug":"road-blocked-for-demand-of-hotmix","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को हॉटमिक्स की मांग को लेकर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को हॉटमिक्स की मांग को लेकर धरना दिया
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में लोनिवि कार्यालय के सामने धरना देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के टकाना मोहल्ले में स्थित डांठपुल के पास सड़क को हॉटमिक्स कराने की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के सामने धरना दिया। सभासद विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि पहले तो डांठपुल की मरम्मत पर ही लंबा समय लगा दिया था। लोगों के आंदोलन के बाद पुल का निर्माण तो हो गया लेकिन सड़क को जर्जर हालत में छोड़ दिया गया है।
सभासद विक्रम ने कहा कि यदि पुल की मरम्मत के समय ही सड़क पर हॉटमिक्स कर दिया जाता तो लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि विभाग जानबूझकर लोगों को आंदोलन के लिए प्रेरित करता है। सड़क की हालत खराब होने से लोगों को आने जाने में परेशानी होती है।
इसके अलावा आसपास के घरों तक धूल और कीचड़ पहुंच रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि यदि तीन दिन के भीतर सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो पूरे इलाके के लोग इसी पुल पर धरना दे देंगे। धरने पर दुर्गा दत्त जोशी, हिमांशु, हर्षित, राहुल, मन्नू, पंकज, श्यामदत्त, रेवा दत्त समेत तमाम लोग बैठे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता एनसी जोशी ने कहा है कि सड़क पर हॉटमिक्स बिछाने का काम जल्दी शुरू किया जाएगा।