फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Road Block in Rural Munsyari, Army supply interrupted

उत्तराखंड: बीते दिनों हुई भारी बारिश से चीन सीमा को जोड़ने वाला पैदल रास्ता ध्वस्त, आर्मी की सप्लाई बाधित

Fri, 29 Oct 2021 12:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 29 Oct 2021 12:25 PM IST
सार

बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद चीन सीमा को जोड़ने वाला मिलम दुंग पैदल मार्ग दुंग और सनगाड़ के बीच कई जगह ध्वस्त हो गया है।

विज्ञापन
uttarakhand news : Road Block in Rural Munsyari, Army supply interrupted
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मिलम दुंग के बीच सनगाड़ नामक स्थान पर पैदल मार्ग ध्वस्त होने से चीन सीमा पर सेना और आईटीबीपी को रसद की आपूर्ति बाधित हो गई है। जवानों के लिए अग्रिम चौकियों तक खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामान नहीं पहुंच पा रहा है।

विज्ञापन


माइग्रेशन गांवों के लोगों को दिक्कत
बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद चीन सीमा को जोड़ने वाला मिलम दुंग पैदल मार्ग दुंग और सनगाड़ के बीच कई जगह ध्वस्त हो गया है। मिलम के निचले हिस्सों में भी कई स्थानों पर पैदल मार्ग ध्वस्त होने से सुरक्षा एजेंसियों और माइग्रेशन गांवों के लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


जान जोखिम में डालकर आवाजाही
ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। आईटीबीपी और सेना को समान की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार कुंदन पांगती ने बताया कि रास्ता बंद होने की जानकारी एसडीएम भगत सिंह फोनिया को दे दी है। एसडीएम ने शीघ्र सीमा पर जाने वाले रास्तों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: बर्फ से सराबोर हुईं देवभूमि की खूबसूरत वादियां, देखें वीडियो...

निर्माणाधीन बड़ाबेधारी-क्वारबन सड़क को पहुंचा नुकसान

बड़ाबे धारी बेलतड़ी से क्वारबन के लिए बन रही पीएमजीएसवाई की पांच किमी लंबी सड़क के कटान का कार्य पूरा हो चुका है। सड़क कटिंग पूरी होने के बाद क्षेत्रवासियों को जल्दी यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद थी लेकिन बीते दिनों आई आपदा के कारण पूरी सड़क मलबे से पट गई है।

आपदा से लगभग 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस सड़क में अभी पुल का निर्माण भी किया जाना है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से शीघ्र सड़क का मलबा हटाने और पुल का निर्माण कर यातायात सुचारु करने की मांग की है।

सीएम के पैतृक गांव टुंडी को सड़क और शिक्षकों का इंतजार
सीएम के पैतृक गांव टुंडी को आज भी सड़क और शिक्षकों का इंतजार है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में सीएम से मुलाकात के दौरान उन्होंने सड़क और शिक्षक देने की बात कही थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण दो से ढाई किमी पैदल चलने को मजबूर हैं।

कनालीछीना विकासखंड बारमौ ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान पूरन सिंह बिष्ट का कहना है कि आजादी के इतने समय बाद भी टुंडी, मैपू और मुवाड़ी के लिए सड़क नहीं बन पाई है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर 10 अगस्त को शिष्टमंडल ने सीएम से मुलाकात की थी तो सीएम ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था। तीन माह बाद भी सड़क नहीं बन पाई है। सीएम के पैतृक गांव में शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है। वर्ष 2011 में राजकीय माध्यमिक विद्यालय का शुभारंभ हुआ। तब से यहां सिर्फ दो ही शिक्षक कार्यरत हैं। प्रधानाचार्य का पद भी खाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed