{"_id":"60c8ec688ebc3e6efa6d4113","slug":"road-block-dew-to-rain-and-flood-pithoragarh-news-hld427844886","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यवस्त नदियां ऊफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यवस्त नदियां ऊफान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को दिनभर बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे न जाने की अपील की है। भारी बारिश के कारण एक ग्रामीण सड़क भी बंद है।
सीमांत जिले में सर्वाधिक पिथौरागढ़ में आठ मिमी बारिश हुई। धारचूला में 6.4, मुनस्यारी में 5.2, बेड़ीनाग में 3.5, गंगोलीहाट में तीन मिमी बारिश हुई।
पिथौरागढ़ नगर में नालियों के बंद होने से सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। इससे पैदल चल रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रई पुल के पास मलबा और गंदे पानी के जमा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिथौरागढ़ शहर में भी कई स्थानों पर जलभराव की समस्या रही।
पंडा पुल और पनखोली बैंड के पास नालियों के बंद होने से जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। भारी बारिश के कारण तवाघाट-थानीधार सड़क बंद है। इस कारण लोग परेशान हैं। लोगों ने शीघ्र सड़क को खोलने की मांग की है।
एक सप्ताह बाद भी नहीं खुल पाया कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग
पिथौरागढ़। पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण आठ जून से बंद है। चीन सीमा को जोड़ने वाला कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग नहीं खुल पाया है।
लगातार गिर रहे बोल्डर और भारी बारिश सड़क खुलने में चुनौती बने हैं। इसके बाद भी बीआरओ के जवान, कर्मी और मजदूर लगातार सड़क को खोलने के कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की नदियों का जलस्तर
नदी जलस्तर खतरे का निशान डेंजर जोन
काली 88780 889.00 890.00
सरयू नदी 445.50 452.00 453.00
गोरी नदी जौलजीबी 603.61 606.80 607.80
गोरी नदी मदकोट 1211.10 1214.10 1215.10
पिथौरागढ़ में हुई बारिश का विवरण मिमी में
स्थान बारिश
पिथौरागढ़ 8.0
गंगोलीहाट 3.0
बेड़ीनाग 3.5
मुनस्यारी 5.2
धारचूला 6.4
चंपावत जिले की बारिश
चंपावत 23 मिमी
लोहाघाट 10 मिमी
पाटी 10 मिमी
टनकपुर 61 मिमी