{"_id":"6a31879533da933dcd0751b1","slug":"rise-in-patients-with-stomach-related-ailments-130-ultrasounds-in-two-days-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-140479-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पेट संबंधी बीमारियों के बढ़े मरीज, दो दिन में 130 अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पेट संबंधी बीमारियों के बढ़े मरीज, दो दिन में 130 अल्ट्रासाउंड
Tue, 16 Jun 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में सप्ताह के शुरुआती दो दिनों में कुल 130 अल्ट्रासाउंड जांचें की गईं। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण रेडियोलॉजी विभाग पर कार्यभार लगातार बढ़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, गर्भवती महिलाएं और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में जांच कराने पहुंच रहे हैं।
सोमवार को 80 और मंगलवार को 50 जांचें हुईं। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि कर्मचारी मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने में जुटे हैं। जांच प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। इससे मरीजों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ता। उन्होंने लोगों से चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार जांच कराने और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की।