{"_id":"4f3596e3b79cb2849aaf70c24a51348d","slug":"rice-and-venerated-brothers-and-sisters-chudon-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने चावल और च्यूड़ों से पूजे भाइयों के सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने चावल और च्यूड़ों से पूजे भाइयों के सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैयादूज पर्व के साथ ही रोशनी के त्योहार का समापन हो गया है। शुक्रवार को सभी घरों में भैयादूज पर बहनों ने भाइयों के सिर का च्यूड़ों (विशेष प्रकार के चावल) से पूजन किया और उनके सुख, समृद्धि, दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
भैया दूज का दिवाली त्योहार के समय सबसे खास महत्व है। आज सुबह सभी घरों में विशेष पूजन हुआ और प्रसाद बनाकर देवताओं को भोग लगाया गया। उसके बाद सिर पूजन किया गया। सभी स्थानों पर भैया दूज के मौके पर खासी चहल पहल रही। बाजार में आज मिठाइयों की बिक्री बढ़ गई। इसके अलावा गिफ्ट सेंटरों में भी बहनों को गिफ्ट देने के लिए लोग खरीदारी को पहुंचे। पंडित आनंद बल्लभ जोशी ने बताया कि भैया दूज का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि इस दिन दिवाली का समापन हो जाता है।
विज्ञापन