फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Resentment against electricity department among the villagers of Bongling

बोंगलिंग के ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Resentment against electricity department among the villagers of Bongling
बोंगलिंग गांव के लोग बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर दारमा वैली की गांव बोंगलिंग के ग्रामीण बिजली विभाग की अनदेखी से नाराज हैं। ग्राम प्रधान प्रियंका देवी ने कहा कि नवम्बर दिसम्बर में अत्यधिक बर्फबारी के कारण बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। बार बार विभाग तथा मुख्यालय के अधिकारियों को अवगत कराने पर भी समस्याओं का समाधान करने की जगह ग्रामीणों की उपेक्षा की जा रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरोजनी देवी ने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते गांव में हो रही लो वोल्टेज से टीवी तक नहीं चल पा रहे हैं और मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाता है। साथ ही बच्चों को पढ़ने में भी दिक्कते होती हैं।सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बोंगलिंग से धारचूला आने जाने का किराया 600 रुपए पड़ता है। बड़ी मुश्किल से टीवी का रिचार्ज करते हैं पर लो वोल्टेज के कारण टीवी नहीं चलता है। विभाग के द्वारा बिजली का बिल नियमित भेजा जाता है पर खराब लाइन को सुधारने कोई नहीं आता है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रियंका देवी पूजा, पूनम, रीना, गोर्वधन, कवींद्र सिंह, कुंवर सिंह, दिनेश सिंह, नंदन सिह, विक्रम सिंह, अजय, महेंद्र, अजय कुमार, अरुण सिंह मौजूद रहे। ऊर्जा निगम के अभियंता डीएस निखुुर्पा ने बताया कि नवम्बर दिसम्बर में बर्फबारी से लाइन टूटी थी जो ठीक कर दी थी। अगर लो बोल्टेज की समस्या हो रही है तो शीघ्र ही किसी कर्मचारी को मौके में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed