फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Remove the names of Nepali families registered in the register of Gram Sabha

ग्राम सभा के रजिस्टर में दर्ज नेपाली परिवारों के नाम हटाए जांय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Remove the names of Nepali families registered in the register of Gram Sabha
पिथौरागढ़ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे मजिरकांडा के लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत के गांवों में बसे कई नेपाली परिवारों ने अपने नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज करा लिए हैं। ये नेपाली परिवार पंचायत चुनावों को प्रभावित करने की स्थिति में आ गए हैं। मजिरकांडा के लोगों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर नेपाली नागरिकों का नाम ग्राम सभा के परिवार रजिस्टर से हटाने की मांग जिलाधिकारी से की। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि नेपाली परिवारों के नाम नहीं हटाए गए तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट के मजिरकांडा गांव में कई नेपाली परिवार रहते हैं। इन नेपाली नागरिकों ने अपना नाम गांव के परिवार रजिस्टर में भी दर्ज करा लिया है। बड़ी संख्या में परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज होने से सभी के पास मतदाता पहचान पत्र भी हैं। अब ये नेपाली नागरिक मताधिकार का प्रयोग कर पंचायत चुनावों को प्रभावित करने की स्थिति में आ गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि नेपाली परिवारों के मतदान करने के चलते उनके हकों पर कुठाराघात हो रहा है। सभी ग्रामीणों ने एक सुर से नेपाली नागरिकों के नाम परिवार रजिस्टर से हटाने की मांग की। कहा कि यदि इनके नाम नहीं हटाए गए तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र प्रसाद भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट, विजय भट्ट, प्रमोद कुमार भट्ट, सुरेश चंद्र, बबलू थापा, दिवाकर भट्ट, नवीन चंद्र भट्ट, राजेश्वरी भट्ट, चेतराज भट्ट, अमित पंगरिया, जगदीश जोशी, जगदीश चंद्र भट्ट, उमेश सिंह, भगवान सिंह, खीमानंद भट्ट, उमेद सिंह, दीपक भट्ट, रोहित चंद, गिरीश पंत, योगेश भट्ट, नवीन भट्ट, राजेश्वरी भट्ट, परमानंद, विनीता आदि ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed