फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Remove from Kwiti Wine Shop

क्वीटी से हटाओ शराब की दुकान

Wed, 19 Aug 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 19 Aug 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
क्वीटी मुख्य बाजार में ठीक अस्पताल के सामने स्थित शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर बुधवार को आसपास के कई गांवों के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा गया कि सरकार ने अस्पताल की व्यवस्था तो नहीं सुधारी, लेकिन शराब की दुकान जरूर खोल दी। इससे पहले गांव में महापंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें तय हुआ कि 27 अगस्त को शराब की दुकान हटाने समेत अन्य मुद्दों को लेकर क्वीटी में फिर से धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को हुए प्रदर्शन में कहा गया कि सरकार की मंशा और सोच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अस्पताल के भवन को अधूरी हालत में छोड़ा गया है। डॉक्टरों की व्यवस्था नहीं की गई है, लेकिन इलाके में अशांति का माहौल पैदा करने के लिए शराब की दुकान जरूर खोली गई है। अप्रैल, मई में हुई भारी ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र के किसानों को अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। जीआईसी डोर और कन्या जूनियर हाईस्कूल क्वीटी में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। बमनगांव से सेमली तक प्रस्तावित सड़क का काम अब तक शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के लोग भारी मुसीबत में हैं। मुख्यमंत्री ने सिर्फ हवाई घोषणाएं की हैं। जमीन पर कोई काम नहीं हुआ है। इस दौरान नीमा देवी, विमला देवी, गंगा सिंह पिपलिया, नेत्र सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, सोबन बयाल, राजीव मेहरा समेत क्वीटी, फुली, डोर, बमनगांव, सेमला, मोडम गांवों के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed