फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Remarkable contribution of society in the formation of state

राज्य गठन में रं समाज का उल्लेखनीय योगदान

Sat, 08 Dec 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sat, 08 Dec 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
Remarkable contribution of society in the formation of state
धारचूला में रं कल्याण संस्था के वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

रं संस्था के दो दिनी वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप जलाकर किया। रं समुदाय के महिला-पुरुषों ने पारंपरिक परिधानों में उनका स्वागत किया। गोपाल सिंह गर्ब्याल एवं मोहन सिंह ततवाल ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री प्रकाश पंत का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। संस्था की महिला उपाध्यक्ष शांति नबियाल ने मुख्यमंत्री को फूल के बुके भेंट किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि रं समाज ने राज्य गठन में विशेष योगदान देने के साथ ही उच्चाधिकारियों ने राज्य के विकास में भी अपना अविस्मरणीय योगदान देते हुए राज्य को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पलायन रोकने के लिए हर गांव में एक-एक ग्रोथ सेंटर विकसित किए जा रहे हैं। पहाड़ पर उत्पादित चीड़ के पौधे से कुल 143 किस्म की चीजें बनती हैं।
विज्ञापन


इससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने रं संस्था द्वारा प्रकाशित स्मारिका अमटिकर का विमोचन किया। वित्त मंत्री पंत ने कहा कि रं समाज ने क्षेत्र की संस्कृति को जीवित रखने के लिए विगत 30 वर्षों से अनवरत रूप से जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। संस्था के संरक्षक एवं पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड एनएस नपलच्याल ने नोटिफाइड एरिया को पूर्व की भांति जौलजीबी लाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित
धारचूला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्थानीय व्यक्तियों को सम्मानित किया। पर्वतारोहण के क्षेत्र में एवरेस्ट विजेता योगेंद्र सिंह गर्ब्याल, शीतल राज, उप कमांडेंट रतन सिंह, प्रशासनिक सेवा एवं पर्वतारोहण में संजय गुंज्याल, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दार्चुला नेपाल विधायक गेलबो बोहरा, जड़ी बूटी उत्पादन में मोहन सिंह एवं रतन सिंह बोनाल, होम स्टे में ग्राम नावी की सनम नबियाल, दांतू की जयंती दताल, संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में गीतकार प्रेम सिंह सोनाल, कृषि के क्षेत्र में दीपक रोंकली को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। रं संस्था ने क्षेत्र के आपदा प्रभावितों को आर्थिक मदद दी।

विधायक धामी ने की 20 लाख की घोषणा 
धारचूला। रं संस्था के वार्षिक अधिवेशन की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी द्वारा विधायक निधि से सांस्कृतिक मंच धारचूला के सौंदर्यीकरण के लिए 15 लाख और गुंजी व्यास मेला के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
विधायक दार्चुला नेपाल गेलबो बोहरा, अध्यक्ष नगर पालिका धारचूला राजेश्वरी देवी, क्षेत्र प्रमुख राधा बिष्ट, रं संस्था के पूर्व अध्यक्ष चंद्र सिंह नपलच्याल, डीएम सी रविशंकर, एसपी आरसी राजगुरु, संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष महिमन सिंह गर्ब्याल, धारचूला अध्यक्ष केएस गर्ब्याल, भाजपा नेता वीरेंद्रानंद, एसडीएम राजकुमार पांडेय, रं संस्था के यूथ अध्यक्ष पूरन ग्वाल रहे। संचालन संस्था के पूर्व महासचिव एवं उत्तराखंड शासन में सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने किया।


रं समुदाय का छोलिया नृत्य रहा आकर्षक
धारचूला। रं संस्था के वार्षिक अधिवेशन में दारमा, चौदास, व्यास घाटी का छोलिया नृत्य और नेपाल के शौका समाज की माइग्रेशन के समय अपने जानवरों के साथ निकाली गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस खूबसूरत झांकी पर मुख्यमंत्री ने न केवल ताली बजाई, बल्कि अपने मोबाइल से रिकार्डिंग भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed