फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Registration of animals will be mandatory in municipal area

Pithoragarh News: पालिका क्षेत्र में अनिवार्य होगा पशुओं का पंजीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Registration of animals will be mandatory in municipal area
धारचूला नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पालिका क्षेत्र में पशुओं का पंजीकरण अनिवार्य रूप से करने सहित कई अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। इस दौरान नगर की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी की अध्यक्षता में बुधवार को बोर्ड बैठक हुई जिसमें पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए पालतू पशुओं का पंजीकरण करना अनिवार्य किया गया। इस दौरान गांधी चौक पर अग्निकांड से जली दुकानों के पुनर्निर्माण के लिए लोनिवि की अनापत्ति के बाद सर्वसम्मति से निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में आपदा की दृष्टि से संवेदनशील नालियों को साफ करने सहित स्वच्छता कार्यक्रम को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। पालिका क्षेत्र में लोगों के घर से ही गीले और सूखे कचरे को अलग करके देना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने वालों पर पालिका जुर्माने की कार्रवाई करेगी। इस दौरान आपदाग्रस्त एलाधार क्षेत्र में सुरक्षा का निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी पीएस बोरा, सभासद प्रेमा कुटियाल, जानकी गुंज्याल, बेला शर्मा, बीरेंद्र गर्ब्याल, मनीष गर्ब्याल, भूरे सिंह, राकेश दयाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed