{"_id":"681ce964a410b48f2e0d3030","slug":"red-cross-day-celebrated-in-nursing-college-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-127589-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नर्सिंग कॉलेज में रेडक्रॉस दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नर्सिंग कॉलेज में रेडक्रॉस दिवस मनाया
Thu, 08 May 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रेडक्रॉस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ.एसएस नबियाल ने कहा कि रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट मानवता और सेवा के पर्याय हैं। पूरे विश्व में उनकी जयंती को रेडक्रॉस डे के रूप में मनाया जाता है। चेयरमैन एमसी पंत ने कहा कि प्राथमिक चिकित्सा की आवश्यकता कहीं भी पड़ सकती है।
विशेषकर आपदा के दौरान होने वाली विभिन्न घटनाओं के समय प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी होना आवश्यक है। इस दौरान 37 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिए गए। वहां कार्यक्रम संचालक भगवान सिंह, डॉ. तारा सिंह, प्रशिक्षक हिमांशु ठकुराठी, नवराज सिंह, चेयरमैन एमसी पंत, सचिव भगवान सिंह, शिक्षिका पूजा चंद, नर्सिंग ट्यूटर गीता नेगी, वैशाली, हेमा आदि थे। संवाद