फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Raya forest fire turns forest wealth into ashes

Pithoragarh News: राया के जंगल में लगी आग, वन संपदा राख

Wed, 25 Feb 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 25 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Raya forest fire turns forest wealth into ashes
नाचनी (पिथौरागढ़)। वन विभाग के तमाम जागरूकता अभियान के बाद भी जंगलों का धधकना शुरू हो गया है। राया का जंगल पूरी रात जलता रहा। हैरानी की बात है कि न तो किसी ने वन विभाग को इसकी सूचना देना उचित समझा और न जिम्मेदारों को इसकी भनक लगी। इस लापरवाही के चलते लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात बांसबगड़ के रायां गांव का पंचायती वन आग से सुलगता रहा। आग से मिश्रित वन में चीड़, बांज, फल्यांट सानन आदि कई प्रजाति के पेड़ जल गए। आग से वन्य जीवों को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। हैरानी है कि ग्रामीणों ने न तो वनाग्नि नियंत्रण का प्रयास किया और न ही वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

वन बीट अधिकारी जसवंत देउपा ने बताया कि गांव से किसी भी व्यक्ति ने आग लगने की सूचना नहीं दी। यदि सूचना मिलती तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण करते। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के प्रत्येक वन पंचायतों में सरपंच की अध्यक्षता में वनाग्नि नियंत्रण पर गोष्ठियां कर ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। बावजूद इसके ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिलना चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टीम राया के जंगल भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed