{"_id":"61bf7f4107662310d712f173","slug":"rally-of-congress-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4481723147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने किसान सम्मान रैली से भरी आगामी विधानसभा चुनाव की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने किसान सम्मान रैली से भरी आगामी विधानसभा चुनाव की हुंकार
Mon, 20 Dec 2021 09:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 09:13 AM IST
सार
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। मेरी मां किसान थी जो हल भी जुतवाती थी और खेत गोड़कर काम भी कराती थीं। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में कांग्रेस काल में पूर्व विधायक मयूख महर ने कई काम कराए।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में किसान सम्मान रैली में जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन करते पूर्व सीएम। संवाद न्यूज एजे?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने किसान सम्मान रैली कर डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। इसमें महिला किसानों को सम्मानित किया गया। कांग्रेसी नेताओं ने मंच से केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश की जनता को डरा दिया है। लोग अपनी बात कहने से डर रहे हैं लेकिन चुनाव में जनता इसका हिसाब डबल इंजन को देगी।
विज्ञापन
झौलखेत मैदान में रविवार को कांग्रेस किसान सम्मान रैली हुई। इसमें पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। मेरी मां किसान थी जो हल भी जुतवाती थी और खेत गोड़कर काम भी कराती थीं। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में कांग्रेस काल में पूर्व विधायक मयूख महर ने कई काम कराए। पिथौरागढ़ में सबसे अधिक सड़कें बनीं। कांग्रेस शासन काल के कामों को भाजपा आगे नहीं बढ़ा पाई।
विज्ञापन
देश बेचने का काम कर रही केंद्र सरकार
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व विधायक महर की सराहना की। कहा कि महर के दिल में पिथौरागढ़ बसता है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने पांच साल पहले किसानों का कर्ज माफ करने, महंगाई कम करने, रोजगार देने की बात कही थी लेकिन वादे सरकार ने पूरे नहीं किए। उल्टा महंगाई को बढ़ा दिया। केंद्र सरकार देश बेचने का काम कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। भाजपा के नेता कहते हैं कि दिल्ली से दून, दून से दिल्ली दो घंटे में जा सकते हैं लेकिन हल्द्वानी से पिथौरागढ़ सड़क मार्ग की क्या दशा है। मुख्यमंत्री लगातार कह रहे हैं, हमने रोजगार देने का काम किया है लेकिन पहाड़ का युवा पलायन करने के लिए मजबूर है। अगर उन्होंने काम किया तो श्वेत पत्र जारी कर बताएं कि क्या किया।
आर्य ने कहा कि जो चुनाव में कहा जाएगा उसे पूरा किया जाएगा। तराई की जनता ने मन बना लिया है। भाजपा सात के पार भी मुश्किल से पहुंच पाएगी। उन्होंने कहा कि 60 के पार की आवाज अब धीमी हो गई है। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत ने कहा कि पूर्व विधायक महर ने कांग्रेस की सरकार रहते हुए अपने विधानसभा के विकास कार्यों के लिए खुद ही धरना भी दिया। ऐसे नेता बेहद कम होते हैं।
पूर्व विधायक महर ने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ बैठे किसानों ने आजादी के संघर्षों को जीवंत कर दिया। किसानों ने गांधी के अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर केंद्र सरकार को काले कानून वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया। आंदोलित किसानों ने देश और सरकार को नई दिशा दिखाई। रैली को कार्यकारी अध्यक्ष जीत राम, मनीष खंडूड़ी, भुवन पांडेय, ऋषेंद्र महर आदि ने संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, मनोज ओझा, महेंद्र लुंठी, प्रदीप पाल, जगत सिंह खाती, पवन माहरा, राजेंद्र भट्ट समेत कई कांग्रेसी शामिल रहे।
मयूख महर और प्रदीप पाल का समर्थन करने की अपील कर गए
किसान रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कार्यकर्ताओं से पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से मयूख महर और डीडीहाट सीट से प्रदीप पाल का समर्थन करने की अपील भी कर गए। उन्होंने मंच पर मयूख का माल्यार्पण किया और उनसे पिथौरागढ़ की चारों विधानसभा सीटों के साथ ही चंपावत जिले और आसपास की विधानसभा सीटों पर भी अपना हाथ रखने के लिए कहा। किसान रैली में डीडीहाट से प्रदीप पाल बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। रावत की ओर से पाल को समर्थन देने के आह्वान पर उनके समर्थक काफी उत्साहित नजर आए। प्रदीप पाल पिछले लंबे समय से डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।