फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rally For Forest Fire Control in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में जंगलों को आग से बचाने के लिए निकाली जागरूकता रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rally For Forest Fire Control in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता रैली निकालते युवा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जंगल बचाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर जंगलों को आग से बचाने की अपील की गई।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे की पहल पर शनिवार को घंटाकरण, अस्पताल रोड, सिल्थाम, गांधी चौक, सिमलगैर से रामलीला मैदान तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में युवाओं और वन विभाग के कर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने हाथों में पौधा लेकर जंगल की आग बुझाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की शपथ ली। केएमवीएन के दिनेश गुरुरानी ने कहा कि जंगल में लगी आग के कारण पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि वनस्पति के दोहन के कारण असंतुलन का माहौल पैदा हो रहा है। प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। रेंजर दिनेश जोशी ने कहा कि जंगलों को आग से बचाने के लिए ये जागरूकता रैली और अभियान मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने युवाओं से जंगलों की आग को बुझाने में आगे आने की अपील की। इससे जगंल के साथ ही जंगली जानवर सुरक्षित रह सकें। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष महेश पंत, भाजपा नेता राकेश देवलाल, तपन रावत, पवन माहरा, दीपक तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed