फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ralam-Marchhali trekking route destroyed; villagers from three migratory settlements in distress

Pithoragarh News: रालम-मरछाली पैदल मार्ग ध्वस्त, तीन माइग्रेशन गांवों के ग्रामीण मुश्किल में

Sat, 12 Sep 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ralam-Marchhali trekking route destroyed; villagers from three migratory settlements in distress
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में अंतिम चरण की बारिश आफत फैला रही है। भारी बारिश से मल्ला जोहार में रालम-मरछाली पैदल मार्ग ध्वस्त हो गया है इससे तीन गांवों के ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई है। ग्रामीणों के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों से लौटना मुश्किल हो गया है। मजबूरन ग्रामीण पहाड़ी पर चढ़कर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। इससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

मल्ला जोहार में रालम-मरछाली पैदल मार्ग ही बुई, पातो और रालम के ग्रामीणों का आवाजाही का एकमात्र जरिया है। इसी रास्ते से भेड़ पालक भी आवाजाही करते हैं। बीते दिनों हुई भारी बारिश से यह रास्ता पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।
विज्ञापन

हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंड शुरू हो गई है। ऐसे में हिमालयी क्षेत्रों के माइग्रेशन गांवों के ग्रामीणों का निचले इलाकों में लौटना शुरू हो गया है। रास्ता ध्वस्त होने से तीनों गांवों के ग्रामीण मुश्किल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बमुश्किल खतरे से बीच पहाड़ पर चढ़कर आवाजाही कर रहे हैं। भेड़पालकों की दिक्कत अधिक बढ़ गई है। उनके लिए भेड़ों के साथ पहाड़ी पर चढ़कर नीचे की तरफ लौटना मुश्किल है और वे हिमालयी क्षेत्रों में फंसे हैं। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने बताया कि यदि समय रहते रास्ता नहीं बना तो सभी की दिक्कत बढ़ेगी। वहीं पहाड़ी के रास्ते आवाजाही करने में बड़ी घटना भी हो सकती है। उन्होंने ग्रामीणों और भेड़पालकों की सुरक्षा के लिए शीघ्र रास्ते का नवनिर्माण करने की मांग की है। ---------
........
रास्ता क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। जल्द टीम को भेजकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
-खुशबू पांडे, एसडीएम, मुनस्यारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article