{"_id":"57aa09ce4f1c1be15bee44d6","slug":"rakian-sent-to-deployed-troops-on-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर तैनात जवानों के लिए भेजी राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर पर तैनात जवानों के लिए भेजी राखियां
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
बार्डर पर तैनात जवानों के लिए भेजी राखियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में रहने वाले अनाथ, गरीब बहनों ने अपने हाथ से एक हजार राखियां तैयार कर बार्डर पर तैनात सेना के जवानों के लिए भेज दी हैं। जवानों को राखी के दिन अपने परिवार के बीच और बहनों से मिलने का मौका कम मिलता है।
ऐसे में यह सारी राखियां डाक के माध्यम से सेना की बार्डर में तैनात यूनिटों को भेजी गई हैं। बच्चों ने रंगीन तागा और सजावटी सामग्री से खुद ही राखियां तैयार की। पिछले कई दिनों से बच्चे राखी तैयार करने में लगे हैं। यह कोशिश की जा रही है कि 18 अगस्त को राखी के दिन तक जवानों को अनाथ बच्चों की ओर से भेजे गए राखी के धागे मिल जाएं।
सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि राखी के साथ जवानों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना भी भेजी गई है। सोसायटी के चेयरमैन अजय ओली ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का देश के प्रति प्रेम झलकेगा और अपने जवानों के प्रति उनकी सच्ची भावना जागेगी। राखी तैयार करने में सोसायटी की सदस्य घनेश्वरी देवी, लता जोशी, निक्कू कापड़ी, दीपेश कापड़ी, प्रेमा सुतेड़ी, दिनेश चंद आदि ने सहयोग दिया।