फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rajendra Bisht received Uttarakhand Gaurav Samman

Pithoragarh News: राजेंद्र बिष्ट को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान

Thu, 09 Nov 2023 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Nov 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Bisht received Uttarakhand Gaurav Samman
हिमालय ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र 30 साल से जल संग्रहण, जल संवर्धन के कार्य में जुटे हैं
विज्ञापन

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। हिमालय ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजे गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देहरादून में उन्हें प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राजेंद्र बिष्ट को यह सम्मान उत्तराखंड के चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, जिले के दूरस्थ गांवों में पर्यावरण, शिक्षा, जल और स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए मिला है।
राजेंद्र सिंह राज्य के पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दशक से काम कर रहे हैं। उनके जल संग्रहण, जल संवर्धन के कार्यों की वजह से हजारों परिवारों को पीने का पानी उपलब्ध हो पाया। उनके प्रयासों से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के उपराड़ा और झलतोला ग्राम पंचायत में स्रोत रिचार्ज करने का काम हुआ। इन दोनों ग्राम पंचायत में 20 लाख और एक करोड़ क्षमता वाली दो झीलों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह को सम्मान मिलने पर प्रो. कंचन पांडे, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, प्रो. पीएस महर, प्रो. आनंद जीना, शिक्षक कैलाश पंत शिक्षक बीएस कोरंगा, विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला, सुरेंद्र बिष्ट भगवती पंत, गिरीश पंत, भूपेश पंत, दीपक बोरा, चारु कल्याण सिंह धानिक, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, नपं अध्यक्ष जयश्री पाठक आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
फोटो विवरण-09पीटीएच 08पी- देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में गंगोलीहाट के राजेंद्र सिंह बिष्ट को उत्तराखंड गौरव सम्मान देती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु। स्रोत: स्वयं
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed