फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rain continues in Champawat; temperatures drop

Pithoragarh News: चंपावत में बारिश का दौर जारी, ठंडक बढ़ी

Sat, 05 Sep 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 05 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rain continues in Champawat; temperatures drop
चंपावत। नगर में बारिश का दौर जारी है। शनिवार को सुबह बादल छाए रहे। करीब सात बजे हल्की धूप खिल आई। 11 बजे करीब मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। कुछ देर की बारिश से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटे के से बारिश का दौर जारी है। सबसे अधिक 18 मिमी बारिश चंपावत में दर्ज की गई। इसके अलावा लोहाघाट में सात मिमी, पाटी में चार, टनकपुर में सात और बनबसा में नौ मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से आवाजाही प्रभावित होने की भी स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की ओर से बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed