फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rai's Aparajithas took a resolve to raise voice against female violence

रई की अपराजिताओं ने लिया महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प

Wed, 17 Apr 2019 11:05 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 17 Apr 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rai's Aparajithas took a resolve to raise voice against female violence
पिथौरागढ़ के रई में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
 अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ नगर के रई क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन


रई में आयोजित कार्यक्रम में घनश्याम ओली चाइल्ड सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में अधिकांश महिलाएं अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं कर पाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के घर, बाहर या कार्य क्षेत्र में हिंसा का शिकार होने की घटनाएं प्रकाश में आती रहती हैं। इस तरह की हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाए गए हैं। कानून और अपने अधिकार की जानकारी रखने वाली महिलाएं इस हिंसा के खिलाफ आवाज उठा सकती हैं। उन्होंने सशक्त महिलाओं से कमजोर महिलाओं की आवाज बनने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने नारी गरिमा के प्रति जिम्मेेदारी और संवेदनशीलता से कार्य करने और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर संकल्प पत्र भरे। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये महिलाएं रहीं मौजूद
मीनाक्षी, दीपा, देवकी देवी, शकुंतला, पुष्पा नेगी, राधिका धामी, गीता बिष्ट, सरोज सामंत, नीमा सामंत, पूर्णिमा बिष्ट, लक्ष्मी पांडेय, प्रेमा भट्ट, शांति चंद, माया चौंसाली, धनेश्वरी देवी, बसंती चंद, राधिका भट्ट, प्रेमा सुतेड़ी, मोहनी ओली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed