फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rai resume parked at the lake

रई झील निर्माण की कवायद फिर शुरू

Thu, 23 Feb 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Rai resume parked at the lake
रई झील के संबंध में अफसरों की बैठक लेते डीएम डा. रंजीत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

15 वर्षों से प्रस्तावित रई झील के निर्माण की कवायद प्रशासन ने फिर शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने सेना, आईटीबीपी, रक्षा कृषि जैव प्रयोगशाला, सिंचाई विभाग और पेयजल निगम के अधिकारियों की बैठक में कहा कि पिथौरागढ़ नगर के पेयजल संकट के निदान के लिए रई झील का निर्माण बेहद जरूरी है। जिस स्तर से भी झील के निर्माण में आपत्ति की जा रही हैं उनका हल निकाला जाएगा।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि नगर के पेयजल व्यवस्था के लिए अगले 50 वर्ष का प्लान तैयार करने की जरूरत है। निर्माणाधीन आंवलाघाट पेयजल योजना के साथ-साथ रई झील का पानी भी पेयजल के उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में रई झील के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने की जरूरत है। बैठक में यह जानकारी में आया कि रक्षा कृषि जैव प्रयोगशाला ने रई झील के निर्माण में आपत्ति लगा दी थी। क्योंकि प्रस्तावित रई झील का विस्तार प्रयोगशाला के नजदीक तक हो रहा है। डीएम ने कहा कि झील के निर्माण में सेना को सहयोग देना होगा।
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि रई नाले में कई मकानों की गंदगी फेंकी जा रही है। इससे यह नाला प्रदूषित हो रहा है। डीएम ने कहा कि जिस घर का गंदा पानी रई नाले में गिरता पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ आशीष चौहान, रक्षा कृषि जैव प्रयोगशाला के निदेशक कर्नल एस भल्ला, डा. पीएस नेगी, सेना के गैरीसन इंजीनियर एस सिंह, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके दीक्षित, अधिशासी अभियंता पीएस बिष्ट, पेयजल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू, जल संस्थान के ईई आरके वर्मा, आईटीबीपी के उपसेनानी केएस रावत, सुनील बसेड़ा आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रई में 750 मीटर लंबी झील का प्रस्ताव
रई झील का प्रस्ताव सिंचाई विभाग ने तैयार किया है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके दीक्षित ने बताया कि रई में 750 मीटर लंबी, 100 मीटर चौड़ी और 13 मीटर गहराई वाली कृत्रिम झील बनेगी। झील का यह प्रस्ताव काफी पहले तैयार कर लिया गया था। रक्षा कृषि जैव अनुसंधानशाला ने अपने परिसर से 25 मीटर दूरी पर झील बनाने को कहा है। इसे लेकर पहले आपत्ति भी दर्ज की गई। प्रस्तावित झील के पास ही अनुसंधानशाला की जमीन और परिसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed