फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Radiologists did not report for duty; ultrasound services stalled

Pithoragarh News: रेडियोलॉजिस्ट नहीं आए तैनाती लेने, अल्ट्रासाउंड ठप

Sat, 12 Sep 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Sep 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Radiologists did not report for duty; ultrasound services stalled
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से जिले भर के मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। छह माह का रेडियोलॉजी का प्रशिक्षण लेकर तैनात किए गए अस्थायी रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर आने से अल्ट्रासाउंड ठप हैं। ऐसे में मरीजों की जांच नहीं हो रही है इससे उन्हें इलाज मिलना भी मुश्किल हो गया है। कई मरीज इलाज शुरू करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अस्थायी तौर पर तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट बीते तीन दिन से अवकाश पर हैं। ऐसे में अल्ट्रासाउंड ठप होने से मरीज बेहाल हैं। रोजाना जिला अस्पताल में जिले के विभिन्न हिस्सों से 800 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से 80 से अधिक मरीजों की बीमारी का पता लगाने के लिए उनका अल्ट्रासाउंड जरूरी है। जांच के बाद भी उनका इलाज शुरू होता है। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप होने से मरीजों को बगैर जांच के लिए इलाज मिलना भी मुश्किल हो गया है। कई मरीज इलाज शुरू होने के लिए रेडियोलॉजिस्ट के लौटने का इंतजार कर रहे हैं तो कई मरीजों को निजी अस्पतालों में अधिक फीस देकर जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-------------------
नियुक्ति के बाद भी तैनाती लेने नहीं पहुंचे रेडियोलॉजिस्ट
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में विशेषज्ञों की नियुक्ति के आदेश तो जारी हो रहे हैं जो सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। यही हुआ है जिला अस्पताल में। बीते 10 जुलाई को शासन स्तर पर जिला अस्पताल के लिए स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के आदेश जारी हुए। हैरानी है कि दो महीने बाद भी संबंधित रेडियोलॉजिस्ट तैनाती लेने नहीं पहुंचे हैं। शासन से भी सिर्फ आदेश जारी कर जिम्मेदारी निभा दी गई। संबंधित रेडियोलॉजिस्ट ने पिथौरागढ़ में तैनाती क्यों नहीं ली इसकी जानकारी लेना तक उचित नहीं समझा। रेडियोलॉजिस्ट की कमी से गर्भवतियों से लेकर आम मरीज परेशानी का सामना कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पेट दर्द से जूझते हुए जिला अस्पताल पहुंचे कनालीछीना के रमेश सिंह ने कहा कि बीमारी का पता लगाने के लिए डॉक्टर ने उन्हें अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ और इलाज भी शुरू नहीं हो सका। निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए धन की कमी है। ऐसे में रेडियोलॉजिस्ट के लौटने का इंतजार कर रहा हूं।

-----------

गंगोलीहाट से पहुंची कलावती देवी ने कहा कि जिला अस्पताल में डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिले। जिला मुख्यालय में रुकना संभव नहीं था तो मजबूरन निजी अस्पताल में अधिक फीस देकर जांच करानी पड़ी। तब जाकर इलाज शुरू हुआ।
-------------------------
रेडियोलॉजिस्ट निजी कार्य के चलते 14 सितंबर तक अवकाश में हैं। उनके लौटने पर मरीजों की नियमित जांच होगी और व्यवस्था पटरी पर आएगी।
डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article