फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Questions raised on the quality of road construction works

सड़क के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठाये सवाल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of road construction works
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। एग्रीकल्चरल सोसायटी ऑफ हिल एरिया ने चंडाक-चमाली सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। सोसायटी का कहना है कि स्कबर, दीवार, नालियां, सुरक्षा दीवार, सोलिंग और डामरीकरण के कार्यों में गुणवत्ता बेहद निम्न स्तरीय है। संस्था के अध्यक्ष देश दीपक, कृपाल दत्त, जगत सिंह, पूरन राम, मंजू, राजेंद्र पाठक, सुशील पांडे आदि का कहना है कि चमाली सड़क में स्थित डुंगरा के नैनीपातल तोक में संस्था की ओर से औषधीय एवं विलुप्त हो रही प्रजाति के पौधों को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है। लेकिन सड़क निर्माण के कार्यों में लापरवाही के कारण संस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके बावजूद निर्माणदायी संस्था ने टिनशेड, लोहे के एंगल और तारबाड़ को ठीक नहीं किया। सोसायटी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निर्माणदायी संस्था पीएमजीएसवाई को सड़क के कार्यों को गुणवत्तापूर्वक करने के लिए निर्देशित करने की मांग की है। संस्था के सदस्यों का कहना है कि संस्था की प्रदर्शन इकाई का पैदल भ्रमण कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को भेजी जाएगी। इसके बावजूद उचित कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर होंगे। ब्यूरो ............
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed