फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Question on the system... bridge was not built in ten years, even the garrison gave up

Pithoragarh News: सिस्टम पर सवाल...दस साल में पुल बना नहीं, गरारी भी जवाब दे गई

Tue, 29 Jul 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Question on the system... bridge was not built in ten years, even the garrison gave up
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। दुर्गम पर्वतीय गांव टांगा के लोग बीते दस वर्षों से अपने हिस्से का पुल बनने की आस में जी रहे हैं। नदी के दोनों ओर सड़क बनने के बावजूद आज तक कोई मोटर ब्रिज नहीं बनाया गया। आवाजाही की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लगाई गई गरारी (रोपवे) भी अब जवाब दे चुकी है। हाल ही में एक महिला इसी टूटी गरारी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले में क्षेत्रीय लोग सरकारी विभागों की अनदेखी और सिस्टम की उदासीनता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले कई सालों से गरारी ही ग्रामीणों की इकलौती लाइफलाइन रही है लेकिन अब यह जानलेवा महसूस होने लगी है। रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और मरीज इसी के सहारे जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं। ग्रामीण कहते हैं कि जब तकनीकी जांच के बाद भी गरारी नहीं सुधरी और हादसा हुआ तो यह सीधा विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों की विफलता है। उनका कहना है कि सरकारी अधिकारियों ने गरारियों की तकनीकी जांच का दावा तो किया मगर हकीकत में कुछ भी दुरुस्त नहीं हुआ। नतीजा यह हुआ कि एक महिला अस्पताल में जिंदगी से जूझ रही है और पूरा गांव चिंतित है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पुल निर्माण की मांग और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर पुल निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। साथ ही घायल महिला को मुआवजा देने और गरारी की जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल
जब सड़क दोनों तरफ बन चुकी है तो एक दशक में पुल क्यों नहीं बन पाया? - जगत मर्तोलिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed