फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pulia Munsiyari Galla Patharkot Kathiagarh

Pithoragarh News: कठियागाड़ में बनकर तैयार हुई पुलिया

Sat, 29 Apr 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 29 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pulia Munsiyari Galla Patharkot Kathiagarh
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। मुनस्यारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत गैला पत्थरकोट के कठियागाड़ में ध्वस्त पुलिया तीन साल बाद बनकर तैयार हो गई है। इसके बाद गैला, तोमिक, वल्थी, राप्ती ग्राम पंचायतों की दो हजार से अधिक की आबादी को राहत मिली है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गैला पत्थरकोट के कठियागाड़ में 2017-18 में सीसी पुल बनाया गया था लेकिन 2019 में आई आपदा में पुलिया बह गई थी। इस कारण लोगों को बरसात में काफी परेशानी होती थी। हर बरसात में लोग श्रमदान कर लकड़ी की वैकल्पिक पुलिया बनाते थे जो हर बरसात में बह जाती थी।
विज्ञापन


पुलिया नहीं होने से लोगों को बीमार, गर्भवतियों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता था। डीडीहाट के यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने धारचूला एसडीएम दिवेश शाशनी को मामले से अवगत कराया था। एसडीएम ने आपदा मद से चार लाख की राशि जारी कर पैदल पुलिया का निर्माण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2019 की आपदा में कठियागाड़ में पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही मुश्किल हो गई थी। लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे थे। -विक्रम, गैला गांव।


गैला, राप्ती, तोमिक वल्थी ग्राम पंचायत की दो हजार से अधिक की आबादी पुलिया बनने का इंतजार कर रहे थे। यह पुलिया चारों गांव की लाइफ लाइन है। -राम सिंह दानू, सरपंच पत्थरकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed