फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Public will get convenience due to construction of bridge in Aonlaghat

Pithoragarh News: आंवलाघाट में पुल बनने से जनता को मिलेगी सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Public will get convenience due to construction of bridge in Aonlaghat
आंवलाघाट में मोटर पुल स्थल का निरीक्षण करते डीएम विनोद गोस्वामी। स्रोत: सूचना विभाग
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट को जोड़ने के लिए आंवलाघाट में बनने वाले मोटर पुल के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। डीएम विनोद गोस्वामी ने शनिवार देर शाम लोनिवि अधिकारियों के साथ पुल स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रामगंगा में पुल बनने से दोनों तहसीलों की जनता को सुविधा होगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से पुल निर्माण में हो रही देरी के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पहले पुल 35 मीटर प्रस्तावित था। अब यह 60 मीटर प्रस्तावित है। इसकी डीपीआर बनाकर जून अंत तक शासन को भेजी जाएगी। डीएम ने ड्रोन के माध्यम से भी पुल स्थल की बारीकी से सभी पहलुओं की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि आंवलाघाट में मोटर पुल का निर्माण शीघ्र शुरू होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोटर पुल बनने से घाट, पनार सड़क बंद होने की स्थिति में अल्मोड़ा, हल्द्वानी आवाजाही के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी अस्तित्व में आएगा। दशकों के इंतजार के बाद आंवलाघाट पर पुल निर्माण के लिए हरी झंडी मिली है। पुल बनने से जहां जिले के चार ब्लॉक के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। एक नया पर्यटन सर्किल भी तैयार हो सकेगा। पुल बनने से पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट के बीच दूरी 55 से 60 किलोमीटर रह जाएगी। मोटर पुल का कार्य अस्थायी खंड लोनिवि बेड़ीनाग को करना है। इस मौके पर एसडीएम सदर वैभव कांडपाल, सहायक अभियंता लोनिवि दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed