फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest of Congress workers regarding drinking water problem in pithoragarh

Pithoragarh: पेयजल समस्या...हाथों में खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Wed, 01 May 2024 06:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 01 May 2024 06:25 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली बर्तन हाथों में लेकर प्रदर्शन किए। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

विज्ञापन
Protest of Congress workers regarding drinking water problem in pithoragarh
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली बर्तन हाथों में लेकर प्रदर्शन किए। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री, पूर्व दायित्वधारी महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए। उन्होंने खाली पानी की बाल्टी दिखाकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा सरकार ने ऐसा फरमान जारी किया है कि प्रदेश के सभी पानी के पब्लिक नल बंद कर दिए हैं। जिससे गरीब व्यक्ति को के परिवार को बिल्कुल भी पानी नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


नगर अध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा नगर में 20 वार्ड है लगभग 15 वार्डो में पानी नहीं आ रहा है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा मूनाकोट में सोनपट्टी के सभी गांवों में पानी की किल्लत हो गई है। बिण ब्लॉक के लोदिया गैर,बूगां नेलतू दिगतोली,सिकड़ानी, किरीगांव में भारी किल्लत है। जल संस्थान के पास 15 साल पुराने टैंकर हैं। जो खराब ज्यादा रहते हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत: दो साल पहले हुई थी शादी, घर में मचा कोहराम, जानें क्या बोले पूर्व विधायक

प्रदर्शन करने वालों में बिण ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार, सुधीर चौहान, जितेंद्र वल्दिया, होशियार सिंह लुंठी देवा, मोहन लाल चौधरी, सुरेश तिवारी, पूर्व सभासद चंदशेखर मखोलिया, दीपक बेलाल, दिगंबर सिंह, पुष्कर लोहिया, जावेद खान, भूरे मियां, मनोज कुमार, अनिल महरा, फरान अहमद, करन सिंह, पूरन लाल सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed