फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest in the park demanding giving the responsibility of running the canteen to local person in pithoragarh

कैंटीन निर्माण में जिले का बजट खर्च: संचालन की जिम्मेदारी बाहरी व्यक्ति को, लोगों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 20 Sep 2024 05:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Sep 2024 05:22 PM IST
सार

पिथौरागढ़ नगर के वरदानी मंदिर के पास बने पार्क में कैंटीन निर्माण के लिए जिले का बजट खर्च हुआ है और इसके संचालन की जिम्मेदारी बाहरी व्यक्ति को दी गई है। इससे नाराज लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Protest in the park demanding giving the responsibility of running the canteen to local person in pithoragarh
लोगों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर के वरदानी मंदिर के पास बने पार्क में कैंटीन निर्माण के लिए जिले का बजट खर्च हुआ है और इसके संचालन की जिम्मेदारी बाहरी व्यक्ति को दी गई है। इससे नाराज लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए कैंटीन का निर्माण किया गया है, लेकिन बाहरी व्यक्ति को इसके संचालन की जिम्मेदारी देना उनकी अनदेखी है।

शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के युवा और महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वरदानी मंदिर के पास बने पार्क में पर्यटन विभाग ने स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कैंटीन का निर्माण किया है। नियमों की अनदेखी कर इसके संचालन की जिम्मेदारी बाहरी व्यक्ति को दी गई है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 34 प्रशिक्षणार्थियों को दिए टूल किट, PM मोदी के संबोधन को सुना
विज्ञापन
विज्ञापन


वन पंचायत बजेटी के अंतर्गत आने वाले इस कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों को मिलनी चाहिए ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। कहा ऐसे में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए चलाई जा रहीं योजनाएं फेल हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्थानीय लोगों को कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी नहीं मिली तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में उषा देवी, अरुणा देवी, अनीता देवी, प्रशांत विश्वकर्मा, पारस कुमार, हर्ष राज, सरस्वती देवी, गजेंद्र प्रसाद, प्रियांशु सहित कई लोग शामिल रहे।

इस संबंध में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी का कहना है कि वरदानी मंदिर की कैंटीन के संचालन का कार्य टेंडर के माध्यम से किया गया। वहां पर पर्यटन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस तरह के कार्यों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed