फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by Shopkeeper.

पिथौरागढ़ में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Protest by Shopkeeper.
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते सस्ता गल्ला विक्रेता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति ने विभिन्न मांगों के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के पूर्व के बिलों का अभी तक भुगतान नहीं किया है। उन्होंने शीघ्र बिलों के भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता जिला पूर्ति कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने यहां पूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया। इसके बाद सस्ता गल्ला विक्रेता डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां डीएम को ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विगत 19 माह से पीएमजीकेवाई योजना का राशन वितरण कर रहे हैं। इसके बावजूद सस्ता गल्ला विक्रेताओं को भाड़े का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने जल्द भाड़े का भुगतान नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां संगठन के अध्यक्ष मनोज पांडेय, उपाध्यक्ष मनोज कापड़ी, महासचिव कैलाश चंद्र जोशी, ललित सिंह महर, कमल टम्टा, विजय कापड़ी, कैलाश पुनेड़ा, विनोद जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed