फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest by RSI Union Pithauragarh

चार सूत्री मांगों के लिए राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षक संघ ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protest by RSI Union Pithauragarh
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में चार सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते राजस्व निरीक्षक और राजस्व - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। चार सूत्री मांगों के लिए पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने शनिवार को भी बेमियादी कलमबंद हड़ताल की। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक शनिवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से चार सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से राजस्व निरीक्षक, रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को एकीकृत न करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण, राजस्व क्षेत्रों का पुनर्गठन, राजस्व निरीक्षक सेवा का प्रख्यापन करने की मांग की। इस मौके पर सूर्यप्रकाश पांडे, हिमांशु नेगी, प्रदीप जोशी, जितेंद्र सौन, दीनदयाल वर्मा, शंकर दत्त कापड़ी, हिमाद्रि जोशी, वंदना बोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोलीहाट में भी जारी रही कलमबंद हड़ताल
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। राजस्व निरीक्षक राजस्व उपनिरीक्षक राजस्व सेवक संघ की चार सूत्री मांगों के लिए बेमियादी कलमबंद हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। राजस्व कर्मियों ने सरकार से उनकी मांगें पूरी करने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेेतावनी दी है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मंजू बिष्ट, विजय साह, लछम सिंह, सुरेंद्र सिंह, बृजमोहन बिष्ट, संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed