{"_id":"5f0dac568ebc3e638150a637","slug":"proposal-passed-to-make-nachni-and-munsiyari-the-atal-adarsh-school-pithoragarh-news-hld3896676102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी नाचनी और जीआईसी मुनस्यारी को अटल आदर्श विद्यालय बनाने के लिए प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी नाचनी और जीआईसी मुनस्यारी को अटल आदर्श विद्यालय बनाने के लिए प्रस्ताव पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी। मुनस्यारी में माध्यमिक स्तर पर अटल आदर्श मॉडल स्कूल खोलने को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस दौरान जीआईसी मुनस्यारी और जीआईसी नाचनी के नाम पर सहमति बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजे गए।
मंगलवार को हुई बैठक में क्षेत्र प्रमुख भावना देनी और जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जीजीआईसी बालिका इंटर कॉलेज नमजला को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वकालत की। प्रधान संगठन अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमैय्या ने भी दोनों विद्यालयों के चयन पर सहमति जताते हुए कहा कि सरकार को सीधे माध्यमिक स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम किए जाने की बजाय सर्वप्रथम प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा व्यवस्था शुरू करने की मांग की।
राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि देव राम ने भी दोनों विद्यालयों के चयन पर सहमति जताई। बैठक में जीआईसी नाचनी और जीआईसी मुनस्यारी को अटल आदर्श मॉडल स्कूल बनाए जाने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया। बैठक का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी हेम चद्र कश्यप और भीम राम ने किया। इस मौके पर डॉ. दुर्गा प्रसाद, प्रमोद कुमार, ईश्वर कोरंगा, श्रीराम धर्मशक्तू, देवेंद्र देवा, योगेश भाकुनी, महेश रावत, नवीन वर्मा मौजूद रहे।