फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Project Tiger ex-IFS Bonal honored

Pithoragarh News: टाइगर कंजरवेशन के लिए पूर्व आईएफएस बोनाल सम्मानित

Sat, 15 Apr 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Project Tiger ex-IFS Bonal honored
धारचूला (पिथौरागढ़)। देश में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरा होने पर मैसूर में नौ अप्रैल को कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने 1980 बैच के आईएफएस दारमा घाटी के बिशन सिंह बोनाल को आउट स्टैंडिंग कंट्रिव्यूशन फॉर टाइगर कंजरवेशन के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन


आईएफएस बोनाल नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी के पूर्व सदस्य सचिव और प्रोजेक्ट टाइगर के एडीजी भी रहे हैं। असोम कैडर के आईएफएस बोनाल ने बताया कि उन्हाेंने यूनेस्को की विश्व धरोहर मानस टाइगर रिजर्व और काजीरंगा टाइगर रिजर्व दोनों में करीब 10 वर्ष तक डिप्टी एवं डायरेक्टर की हैसियत से कार्य किया।
विज्ञापन


उन कार्यों के आधार पर भारत सरकार में डेपुटेशन में डायरेक्टर दिल्ली जू, मेंबर सचिव सीजेडए और एनटीसीए में तैनाती मिली। तैनाती के दौरान उनके कार्यों को सराहना मिलने और सम्मान प्राप्त करने पर बहुत खुशी मिली है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 11 बिग कैट रेंज देशों के मंत्री और प्रतिनिधि शामिल थे। बोनाल ने कहा कि बिग केट श्रेणी की स्नो लेपर्ड की दारमा, व्यास, चौदास घाटी में फोटो और वीडियो मिलना भविष्य के लिए अच्छा संदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सम्मान मिलने पर जताई खुशी
धारचूला (पिथौरागढ़)। आईएफएस बोनाल को सम्मान मिलने पर विधायक हरीश धामी, प्रमुख धन सिंह धामी, रं कल्याण संस्था के संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल, अध्यक्ष करन सिंह गर्ब्याल, दारमा सेवा समिति के पूरन सिंह सेलाल, महासचिव दिनेश चलाल और बौन गांव के ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed