{"_id":"627c0021f8e038573a252385","slug":"progress-report-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld462313899","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति सॉफ्टवेयर से होगी विकास कार्यों की भौतिक और वित्तीय समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति सॉफ्टवेयर से होगी विकास कार्यों की भौतिक और वित्तीय समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में प्रगति सॉफ्टवेयर से विकास कार्यों की भौतिक और वित्तीय समीक्षा की जाएगी। इसके लिए सूचना विज्ञान विभाग ने सॉफ्टवेयर बना दिया है। इसके लिए प्रत्येक विभाग को लॉगइन आईडी और पासवर्ड दे दिया गया है। इसमें विभाग और कार्यदायी संस्था को विकास कार्य की संपूर्ण जानकारी देनी होगी। योजना कब स्वीकृत हुई, सरकार से कितने रुपये मिले हैं, शासन स्तर से और कितने रुपये आने हैं। प्रत्येक माह विकास कार्य की प्रगति रिपोर्ट क्या है, कितनी राशि खर्च हुई। कार्य में हुई देरी के कारणों की भी जानकारी मिलेगी। इससे आसानी से विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हो पाएगी और विकास कार्यों में विलंब होने पर अधिकारी बहाने नहीं बना सकेंगे।
पिथौरागढ़ जिले में विकास कार्यों पर अब प्रगति सॉफ्टवेयर से नजर रखी जाएगी। इसके लिए सीडीओ अनुराधा पाल की पहल पर बने इस सॉफ्टवेयर की निगरानी की जिम्मेदारी अर्थ और संख्याधिकारी को सौंपी गई है। प्रगति सॉफ्टवेयर सॉफ्टवेयर बनाने का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता और निर्माण कार्य जल्द कराना है। हर माह प्रगति रिपोर्ट सॉफ्टवेयर में दर्ज करने के बाद कार्मिक विभाग अधिकारियों के सामने देरी का बहाना नहीं बना पाएंगे।
सीमांत जिले में विकास कार्यों की भौतिक और वित्तीय समीक्षा सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगी। इसका सॉफ्टवेयर बना दिया गया है। इस सॉफ्टवेयर में प्रत्येक विभाग और कार्यदायी संस्था को जानकारी अपलोड करनी होगी। - गौरव कुमार, सूचना विज्ञान अधिकारी, पिथौरागढ़।