फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Professor not found, now preparations to finish the subject in didihat pithoragarh

Pithoragarh News: प्राध्यापक तो मिले नहीं, अब भौतिक और गणित विषय समाप्त करने की तैयारी

Tue, 27 Aug 2024 12:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संजू पंत, संवाद
संजू पंत, संवाद Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2024 12:10 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में प्राध्यापकों की कमी झेल रहे संत नारायण स्वामी डिग्री काॅलेज नारायण नगर में विज्ञान वर्ग में छात्रों की संख्या में कमी आई है। 

विज्ञापन
Professor not found, now preparations to finish the subject in didihat pithoragarh
संत नारायण स्वामी राजकीय इंटर कालेज नारायण नगर। संवाद

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में प्राध्यापकों की कमी झेल रहे संत नारायण स्वामी डिग्री काॅलेज नारायण नगर में विज्ञान वर्ग में छात्रों की संख्या में कमी आई है। यदि छात्र संख्या नहीं बढ़ती है तो महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान और गणित विषय की पढ़ाई बंद हो जाएगी।

विज्ञापन


कुमाऊं विवि के सबसे पुराने डिग्री काॅलेज में वर्तमान में बीएससी, बीए और एमए की कक्षाओं का संचालन हो रहा है। पहले छात्र संख्या कम थी। सात साल पहले बीएससी खुलने के बाद से इस महाविद्यालय में छात्र संख्या के इजाफा हो गया था। 250 की छात्र संख्या वाले इस काॅलेज में 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा की पढ़ाई की। पिछले दो सालों से बीएससी में भौतिक विज्ञान और गणित विषयों में प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं होने से पीसीएम (फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स) ग्रुप में छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लेना कम कर दिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: हरज्यू मंदिर में रुद्राक्ष के पेड़ों पर आए फूल देख भक्त खुश, शिव का आशीर्वाद मान रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे छात्र संख्या में कमी आ गई। अब सरकार ने कम छात्र संख्या वाले विषयों को ही बंद करने का निर्णय लिया है। अगर सरकार ने कम छात्र संख्या वाले विषयों को बंद किया तो नारायण नगर डिग्री कॉलेज में भौतिक विज्ञान और गणित विषय बंद हो जाएंगे। इसके बाद छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए एसएस जीना विवि के पिथौरागढ़ परिसर जाना पड़ेगा। 

उच्च शिक्षा निदेशालय ने कम छात्र संख्या वाले विषयों की सूची मांगी हैं। अगर यह विषय बंद हो जाते हैं तो फिर से इस महाविद्यालय में छात्र संख्या में कमी आएगी।
- डॉ. सुधीर तिवारी, प्रभारी प्राचार्य, नारायण नगर महाविद्यालय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed