फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Priyanshu of Shishu Temple gives first gold medal to district

शिशु मंदिर के प्रियांशु ने जिले को पहला स्वर्ण पदक दिलाया

Tue, 10 Oct 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Priyanshu of Shishu Temple gives first gold medal to district
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता पिथौरागढ़ के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार के मायापुर स्टेडियम में 10 से 13 अक्तूबर तक खेली जा रही राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन प्रियांशु लाखा ने 600 मीटर सब जूनियर वर्ग दौड़ में जिले को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। इसी वर्ग में प्रीति धारियाल ने कांस्य पदक जीता है। प्रियांशु सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार तो प्रीति न्यू बियरशीबा स्कूल में पढ़ती हैं। विण विकासखंड के दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि कई लोगों ने खुशी जताई है।

विज्ञापन


विण ब्लॉक के खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने हरिद्वार से फोन पर बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने दोनों खिलाड़ियों को पदक दिए। जिला खेल समन्वयक जितेंद्र वल्दिया, जिला सह समन्वयक निर्मल भट्ट, विण समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट, विक्रम भंडारी, प्रदीप बिष्ट, राजेश उप्रेती, गोकुल पंत, रवींद्र पांडे आदि ने कहा कि प्रियांशु और प्रीति ने जिले का नाम रोशन किया है। न्यू बियरशीबा स्कूल के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने प्रियांशु और प्रीति को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed