{"_id":"655cdc2305febd5ccc0e4016","slug":"primary-teachers-union-will-protest-if-there-is-no-promotion-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-7133-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पदोन्नति नहीं होने पर आंदोलन करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पदोन्नति नहीं होने पर आंदोलन करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ
Tue, 21 Nov 2023 10:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने सभी संवर्गों में पदोन्नति की मांग उठाई है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया और महामंत्री जेपी वर्मा ने सीईओ को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि प्राथमिक विद्यालयाें में प्रधानाध्यापक, राजकीय जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के पद रिक्त चल रहे हैं। इस कारण पदोन्नति नहीं होने के कारण जहां एक ओर शिक्षकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है वहीं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पदोन्नतियां नहीं होने से शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा है कि यदि शिक्षक संघ की मांग पर शीघ्र उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो संगठन आंदोलन करेगा। संवाद
विज्ञापन