फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Preparing to break the old bridge on the Pandhegaon Nullah

पांडेगांव नाले पर बने पुराने पुल को तोड़ने की तैयारी

Wed, 15 Nov 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Preparing to break the old bridge on the Pandhegaon Nullah
पांडेगांव पुल के पास इस तरह निकल रहे वाहन - फोटो : अमर उजाला

लोक निर्माण विभाग ने पांडेगांव नाले पर बने पुराने पुल को तोड़ने की तैयारी कर दी है। इसके स्थान पर नए पुल का निर्माण होगा। जर्जर हालत में पहुंच चुके इस पुल की जगह नया पुल बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। पुल पर बिछी पेयजल लाइन को हटाने का काम चल रहा है। उसके बाद एक-दो दिन के भीतर पुराने पुल को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस पुल से केएनयू जीआईसी, नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हुड़ेती, पपदेव, बजेटी, सुकौली गांवों के दस हजार लोग आवाजाही करते हैं।

विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी ने बताया कि कारों और दोपहिया वाहनों के लिए स्टेडियम के पीछे से बनी सड़क को वैकल्पिक तौर पर खोला गया है। स्कूल बस और बड़े वाहन वरदानी मंदिर से होकर आएंगे। उन्होंने कहा कि नए पुल के निर्माण में कम से कम तीन सप्ताह का समय लग सकता है। इधर, स्टेडियम के पीछे से बनी सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क की कटिंग का काम लोनिवि ने किया था, उसके बाद सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी नगरपालिका को सौंप दी। नगरपालिका अब तक सड़क को दुरुस्त नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने कहा कि स्टेडियम वाली सड़क पर इस समय कंकरीट बिछाने का काम चल रहा है, लेकिन दोपहिया वाहन आसानी से आ-जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुरुस्त होने में कुछ दिन और लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था हुए बगैर पांडेगांव पुल को तोड़ने की तैयारी से इलाके के लोग खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि प्रशासन बड़ी आबादी को संकट में डालना चाह रहा है। इधर, पांडेगांव पुल के कुछ हिस्से को बुधवार को तोड़ दिया गया है। इस कारण पुल पर काफी देर तक जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed