{"_id":"6ac13da2321dcf929805fddf","slug":"banbasa-decked-up-like-a-bride-excitement-among-the-people-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-145159-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दुल्हन की तरह सजा बनबसा, लोगों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दुल्हन की तरह सजा बनबसा, लोगों में उत्साह
Sat, 03 Oct 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। रविवार को सीमांत कस्बे बनबसा में होने वाली ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक को लेकर स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पहली बार आयोजित हो रही इस कैबिनेट बैठक के मद्देनजर पूरे बनबसा को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पिछले चार-पांच दिनों में पाटनी तिराहे का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण करने के साथ ही सड़कों की विशेष साफ-सफाई की गई है। बिजली के खंभों और रैलियों पर नया रंग-रोगन किया गया है जबकि एनएच के डिवाइडर क्षेत्र में पौधे रोपे गए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच सचिव स्तर के अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। देर शाम मुख्य सचिव बनबसा के रास्ते टनकपुर पहुंचे जबकि अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था रुद्रपुर में की गई है।
सुरक्षा के भारी इंतजामों के कारण आमजन को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है और सड़क किनारे ठेले लगाकर व्यवसाय करने वालों को एक दिन की रोजी-रोटी से हाथ धोना पड़ा है। इसके बावजूद, स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस तरह के बड़े आयोजनों से क्षेत्र का दीर्घकालिक सुधार ही होगा।