{"_id":"6ac13d19d4be944fe90193c9","slug":"letter-of-mass-resignation-submitted-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145165-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सामूहिक इस्तीफा का पत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सामूहिक इस्तीफा का पत्र सौंपा
Sat, 03 Oct 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत की कार्यप्रणाली के लिए सभी सात निर्वाचित सभासदों ने शनिवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया। सभासदों ने अधिशासी अधिकारी कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय, टनकपुर में इस्तीफा सौंपकर नगर पंचायत के कार्यों, निर्णयों और खर्च की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। मुख्यमंत्री के बनबसा पहुंचने पर सभासदों ने हैलीपैड में भी ज्ञापन सौंपा।
सभासदों ने वार्ड चार, पांच और छह के मीना बाजार व नई बस्ती में रह रहे गरीब परिवारों की बेदखली पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कैनाल विभाग की ओर से जारी 21 दिन के नोटिस पर पुनर्विचार और नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
सभासदों का आरोप है कि जनहित के कार्यों में देरी, वार्डों की समस्याओं पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने और निर्णय प्रक्रिया में सभासदों की सहभागिता नहीं होने से असंतोष है। कई बार समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इस्तीफा देने वालों में मनीषा भट्ट, योगेश चन्द, मोहन सिंह, कमल गुप्ता, काजल, लक्ष्मी कश्यप और मनोज कुमार कश्यप शामिल हैं।