{"_id":"6717e60635515d17ed02b2e8","slug":"prd-organization-warned-to-sit-on-strike-with-family-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-119384-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पीआरडी संगठन ने दी परिवार के साथ धरने पर बैठने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पीआरडी संगठन ने दी परिवार के साथ धरने पर बैठने की चेतावनी
Tue, 22 Oct 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पीआरडी संगठन ने बाहर से अप्रशिक्षित लोगों को नौकरी पर रखने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। संगठन ने कहा है कि यदि पीआरडी जवानों को हटाकर अप्रशिक्षितों को नौकरी पर रखा गया तो वह परिवार के सदस्यों के साथ धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
मंगलवार काे पीआरडी संगठन ने जिला अध्यक्ष दीपा सामंत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में 466 पीआरडी जवान हैं। कई प्रशिक्षित जवान ड्यूटी नहीं मिलने से घर बैठे हैं। जो प्रशिक्षित नहीं हैं उन्हें पीआरडी के जरिए विभागों में ड्यूटी दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि तैनाती नहीं मिलने से प्रशिक्षण प्राप्त पीआरडी जवान हतोत्साहित हो रहे हैं। कहा कि पीआरडी जवानों की उपेक्षा कर अप्रशिक्षित लोगों को ड्यूटी दी गई तो संगठन आंदोलन करेगा।
कोट
मैंने कुछ समय पूर्व ही ज्वाइन किया है। जिले में ऐसे जवान जो प्रशिक्षित हैं और उन्हें ड्यूटी नहीं मिली है। उनकी तैनाती के लिए शीघ्र ही प्रयास किया जाएगा। किसी पीआरडी जवान को ड्यूटी से हटाया गया हो ऐसा उनके संज्ञान में नहीं है। - डॉ. जगदीश नेगी, डीओ पीआरडी