{"_id":"6717e5f7bb5f241f6c06dcc1","slug":"pradhans-daughter-dies-after-falling-from-hill-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-119420-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरकर प्रधान की पुत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरकर प्रधान की पुत्री की मौत
Tue, 22 Oct 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
दीपा। फाइल फोटो।
नाचनी (पिथौरागढ़)। मल्ला भैंसकोट के प्रधान की पुत्री की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। एमएससी पास कर जिला मुख्यालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा चार दिन पूर्व ही दिवाली मनाने घर लौटी थी। अचानक एक हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय में पढ़ाई कर रही मल्ला भैंसकोट के प्रधान गोविंद राम की पुत्री दीपा (22) चार दिन पूर्व दिवाली मनाने घर पहुंची। बीते सोमवार को वह मां के साथ घास काटने जंगल गई। इसी दौरान घास के ढेर में फिसलने से वह पहाड़ी से 150 नीचे गहरी खाई में गिर गई।
घटना की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल को किसी तरह खाई से निकालकर घर पहुंचाया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बेटी की मौत से पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मां जमुना देवी बदहवास है। छोटी बहन की मौत से बड़े भाई और बहन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
मंगलवार को उसका भुजगड़ नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
मां के सामने बेटी पर झपटी मौत, दिवाली की खुशियां बदलीं मातम में
नाचनी। मल्ला भैंसकोट की दीपा मां का हाथ बंटाने जिला मुख्यालय से घर लौटी। मां की मदद के लिए वह घास काटने जंगल पहुंची लेकिन उसे क्या पता कि मां के सामने ही मौत उसे झपट लेगी और दोनों का साथ हमेशा के लिए छूट जाएगा। इस घटना से पूरे परिवार की दिवाली की खुशियां भी मातम में बदल गई हैं।
एमएससी पास करने के बाद सरकारी नौकरी पाकर अपने भविष्य के सपने को साकार करने के लिए तीन भाई बहनों में सबसे छोटी दीपा जिला मुख्यालय में किराए में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। दिवाली मनाने के साथ ही मां का हाथ बंटाने वह बीते शनिवार को घर लौटीं। घर में साफ-सफाई कर दिवाली की तैयारी के साथ ही वह घास काटने में मां की मदद कर रही थी।
बीते सोमवार को भी मां और बेटी घास काटने जंगल पहुंचीं लेकिन उस पर अचानक मौत झपट पड़ी और फिसलकर वह गहरी खाई में गिर गई। मां अपनी बेटी को खाई में समाता देख मदद के लिए चिल्लाई। लोगों ने बमुश्किल उसे खाई से निकाला लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंच सकी। घर पहुंचने के कुछ देर बाद भी वह काल के गाल में समा गई जिस घर की साफ-सफाई कर दीपा अपने भाई-बहन, माता-पिता के साथ दिवाली की तैयारी में जुटी थीं अब वहां मातम पसरा है। संवाद
पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग
नाचनी। छात्रा की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। भाजपा नेता दीपू चुफाल, तल्ला जोहार के भाजयुमो अध्यक्ष अजय दशौनी सहित अन्य लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।