फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Power supply stalled for three days

तीन दिन से बिजली सप्लाई ठप

Sun, 12 Mar 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 12 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Power supply stalled for three days
पिथौरागढ़ की शिव विहार कॉलोनी में टेढ़ा हुआ बिजली का पोल - फोटो : अमर उजाला

रई के शिव विहार कालोनी में तीन दिन से बिजली सप्लाई ठप है। इस कारण कालोनी के दस परिवार बेहद परेशान हैं। बताया गया कि तीन दिन पहले बिजली की लाइन में खराबी आ गई थी, लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने बार-बार कहने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन


शिव विहार कालोनी के युवा समाजसेवी कुंडल भंडारी ने बताया कि लाइन में खराबी कहां पर से आई है, यह पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि लाइनमैन को कई बार समस्या की जानकारी दे दी गई है, लेकिन अब तक कोई भी देखने के लिए नहीं आया। उन्होंने कहा कि इस समय विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं। बिजली न होने से उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


मोहल्ले में लगाया गया बिजली का एक पोल गिरने की स्थिति में आ गया है। इसी पोल से सभी घरों के कनेक्शन जोड़े गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पोल से बारिश के समय चिंगारी निकलती हैं। यह पोल ठीक एक मकान से सटाकर लगाया गया है। यह किसी भी खतरे का कारण बन सकता है। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट ने कहा कि बिजली सप्लाई में आ रही दिक्कत को जल्दी दूर किया जाएगा। कर्मचारियों की टीम को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed