फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Power outage causes 12,000 people in 35 villages to suffer

Pithoragarh News: बिजली गुल, 35 गांवों की 12 हजार की आबादी परेशान

Thu, 22 May 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 22 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Power outage causes 12,000 people in 35 villages to suffer
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय सहित आसपास के 35 गांवों में दो दिन से बिजली गुल रहने से 12 हजार की आबादी परेशान है। लोग मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन कर रहे हैं। मदकोट में लाइन टूटने से बिजली आपूर्ति ठप है और इसे ठीक करने में यूपीसीएल के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

अंधड़ से बीते बुधवार देर शाम तीन बजे मदकोट में पेड़ गिर गया इससे बंगापानी तहसील मुख्यालय सहित आसपास के 35 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र की 12 हजार की आबादी देर रात तक बिजली का इंतजार करती रही लेकिन लोगों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन

यूपीसीएल की टीम दूसरे दिन मौके पर पहुंची लेकिन लाइन ठीक नहीं हो सकी। ऐसे में क्षेत्र में दो दिन से बिजली गुल रहने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोग मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन कर रहे हैं। यूपीसीएल के लाइनमैन आनंद सिंह ने बताया कि लाइन ठीक की जा रही है। जल्द की क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed