फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Post Vacant of VDO in Munakot

Pithoragarh News: मूनाकोट में वीडीओ के चार पद खाली

Sun, 23 Apr 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 23 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Post Vacant of VDO in Munakot
मूनाकोट का बीडीओ कार्यालय भवन। संवाद
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। ब्लाॅक में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के चार पद लंबे समय से खाली हैं। इसके चलते ग्रामीणों को प्रमाण पत्र बनाने में लंबा समय लग रहा है। उन्होंने खाली पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।
विज्ञापन




सीमांत मूनाकोट ब्लॉक में 76 ग्राम सभाएं हैं। क्षेत्र के हिसाब से यहां पर वीडीओ के 10 पद स्वीकृत हैं। कुछ माह पहले चार वीडीओ का तबादला ब्लॉक से बाहर हो गया था। इस समय छह वीडीओ के पास चार क्षेत्रों का काम अधिक होने के कारण ग्रामीणों के सरकारी काम जल्द नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यों में तीव्रता लाने के लिए खंड विकास अधिकारी आशा मेहता ने 19 अप्रैल को छह वीडीओ के कार्यक्षेत्र बढ़ा दिए हैं। गाड़गांव क्षेत्र जीवन सिंह बिष्ट, बड़ाबे में पंकज पंत, मरसौली में शोभा द्विवेदी, मूनाकोट में रमेश चंद्र जोशी, गौरीहाट में कमलेश्वर बिष्ट और बीसाबजेड़ क्षेत्र में विनीता नगरकोटी को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पद खाली होने से मनरेगा के कार्यों में सुबह-शाम लगने वाली उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है। विकासखंड में क्षेत्र पंचायतों का बजट आता है उस पर भी कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरएलएम में स्वयं सहायता समूह पर निगरानी बीपीएल क्रमांक नहीं चढ़ पा रहे हैं। अटल आवास एवं प्रधानमंत्री आवास का काम भी प्रभावित हो रहा है। इस मामले में बीडीओ आशा मेहता से जानकारी लेनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed