फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Political parties in Pithoragarh hoardings removed

पिथौरागढ़ में राजनैतिक दलों को होर्डिंग्स हटाए गए 

Mon, 02 Jan 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Political parties in Pithoragarh hoardings removed
पिथौरागढ़ में राजनैतिक दलों को होर्डिंग्स हटाए गए - फोटो : अमर उजाला
 जिला प्रशासन ने नगर क्षेत्र में लगे राजनैतिक दलों के पोस्टर, होर्डिंग्स और बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को टकाना क्षेत्र में लगे कई होर्डिंग्स हटा दिए गए। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कम से कम तीन दिन के भीतर सारे पोस्टर और होर्डिंग्स हट जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा के आदेश पर आज सुबह नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी, तहसीलदार हरी राम, पुलिस तथा नगरपालिका के कर्मचारियों ने यह अभियान चलाया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय ने तय किया है कि आचार संहिता लगने के 24 घंटे के भीतर जिले के हर स्थान से राजनैतिक दलों के पोस्टर और पंफलेट हटा दिए जाएंगे। प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी की ओर से इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा आचार संहिता लगने के 72 घंटे के भीतर सभी सरकारी दफ्तरों से भी प्रचार सामग्री हटा दी जाएगी। यदि कोई दावेदार अपना प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहा होगा तो उसे भी इसे हटाना होगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का पालन सख्ती से किया जाएगा। ईवीएम के प्रयोग की लोगों को जानकारी दी जाएगी। राजनैतिक दलों के विज्ञापन प्रमाणीकरण के लिए भी अलग से एक कमेटी का गठन किया जाएगा। यदि कोई राजनैतिक दल खुद ही प्रचार सामग्री को नहीं हटाता तो सामग्री हटाने का सारा खर्च प्रशासन उसी राजनैतिक दल या नेता से वसूल करेगा। अब प्रशासन इसी इंतजार में है कि कब तक आचार संहिता लगती है और चुनाव का कार्यक्रम कब तक मिलता है। उसके बाद प्रशासन अपनी शक्तियों का प्रयोग कर कार्रवाई शुरू कर देगा। इधर, राजनैतिक दल भी अब आचार संहिता लागू होने की प्रतीक्षा में हैं। चुनाव कार्यक्रम लागू हो जाने के बाद राजनैतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed