फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police took away the BDC member who was on a hunger strike.

Pithoragarh News: आमरण अनशन पर बैठे बीडीसी सदस्य को उठा ले गई पुलिस

Wed, 08 Apr 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 08 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Police took away the BDC member who was on a hunger strike.
कलक्ट्रेट के बाहर आमरण अनशन पर बैठे बीडीसी सदस्य को जबरन ले जाती पुलिस। संवाद
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाराजिबली में इंटर की कक्षाएं शुरू करने की मांग लेकर जिला मुख्यालय में आमरण अनशन पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश सिंह धामी को पुलिस प्रशासन जबरन उठा ले गया। धामी को ले जाने के बाद जाराजिबली के युवा विक्की बिष्ट ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते सोमवार से आमरण अनशन शुरू करने वाले रमेश सिंह के स्वास्थ्य में बुधवार को गिरावट आ गई थी। लगातार बारिश के बीच जाराजिबली के ग्रामीण कलक्ट्रेट के बाहर निर्धारित स्थल पर आमरण अनशन पर डटे हुए हैं। हाईस्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर ग्राम जाराजिबली से 120 किलोमीटर दूर से जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बच्चों के भविष्य के लिए आमरण अनशन करने का निश्चय किया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे जाराजिबली की महिलाओं और पुरुषों का कहना है जब तक विद्यालय में इंटर की कक्षाएं शुरू करने का शासनादेश जारी नहीं होता उनका आंदोलन जारी रहेगा। इधर आमरण अनशन के तीसरे दिन बीडीसी सदस्य धामी के स्वास्थ्य में गिरावट आ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया। दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस धरनास्थल पर पहुंची और आमरण अनशनकारी धामी को जबरन उठा ले गई। इसका समर्थन में बैठे अन्य ग्रामीणों ने विरोध किया लेकिन उनकी एक नहीं चली। धामी को ले जाए जाने के बाद विक्की बिष्ट ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक शासनादेश जारी नहीं होता उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रह्वलाद सिंह, भूपेंद्र सिंह बाननी, चंद्र सिंह, होशियार सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed