फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police personnel assaulted in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में पुलिस कर्मियों से मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police personnel assaulted in Pithoragarh
प्रतीकात्मक
पिथौरागढ़। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों से गालीगलौज और मारपीट करने वाले आबकारी निरीक्षक और दो अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात पुलिसकर्मी प्रतीक पचौली और हरेंद्र सिंह मेहरा रात में शांति व्यवस्था के लिए रोडवेज स्टेशन के पास ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब 1.10 बजे रोडवेज स्टेशन के पास कुछ लोग कार को सड़क किनारे लगाकर शराब पी रहे थे। इसमें से एक व्यक्ति एनएच बड़थ्वाल खुद को आबकारी निरीक्षक और जितेंद्र वल्दिया खुद को ब्लॉक प्रमुख बता रहा था। पुलिसकर्मियों ने उन्हें कोविड गाइडलाइन और रात्रि कर्फ्यू की जानकारी दी। रात में बेवजह घूमने और शराब पीने से मना किया। इस पर एनएच बड़थ्वाल, जितेंद्र सिंह वल्दिया निवासी आठगांव शिलिंग, दीपक उप्रेती निवासी न्यू कॉलोनी जाखनी ने पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मी का मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। रात में एसआई मेघा शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध आईपीसी की धारा-353/323/504 /506/186 और 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आबकारी निरीक्षक पर विभागीय कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को पत्र लिखा जा रहा है। - लोकेश्वर सिंह एसपी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed